Spread the love

मौदहा हमीरपुर | भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी मौदहा को चार सूत्री मांगे रखी जिसमें अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए मुआवजा सहित अन्य मांगें रखी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हमीरपुर जिले में मुआवजा राशि केवल उन्हीं किसानों को दी जा रही जिन्होने फसल बीमा करवाया है बाकी अन्य पीड़ित किसानों को नहीं दिया गया है। इसलिए यूनियन का कहना है कि सभी किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाए जिनका भी नुकसान हुआ है । खाद की समस्या को देखते हुए यूनियन ने पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। फसलों के संरक्षण के लिए अन्ना मवेशियों के नियत्रण की मांग कि है इसी तरह नमामि गंगे परियोजना के तहत लगाए गए नलकूपों का सुचारु रूप से प्रबन्ध व्यवस्था करवाने की मांग रखी है । इस मौके पर महोबा जिला महा मंत्री ईश्वरी प्रसाद तिवारी,मंडल प्रभारी जय नारायण तिवारी,तहसील अध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली,जिला सचिव कबीर अहमद,आसिफ शकील,सत्य हरि,संजय प्रजापति एवं संतोष कुमार आदि एक दर्जन से अधिक किसान उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed