Spread the love

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम माह अप्रैल 2026 में भी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली एवं प्रभावी विकास प्रबंधन का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में ‘विकास कार्यों’ की श्रेणी में प्रदेश के 75 जनपदों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। यह उपलब्धि जनपद की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है।उल्लेखनीय है कि गत वित्तीय वर्ष के समापन माह मार्च 2026 में भी जनपद हमीरपुर ने ‘राजस्व एवं विकास’ के संयुक्त इंडेक्स तथा ‘विकास कार्यों’ की पृथक श्रेणी — दोनों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की थी। नए वित्तीय वर्ष के प्रारंभिक माह में ही पुनः शीर्ष जनपदों में स्थान प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि जनपद में सुशासन एवं विकास की संस्कृति निरंतर मजबूत हो रही है जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के नेतृत्व में जनपद प्रशासन ने कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा उनके धरातलीय क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की। उनके कुशल निर्देशन में समस्त विभागाध्यक्षों, तहसील प्रशासन, तकनीकी टीम तथा कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की प्रगति, डेटा मॉनिटरिंग एवं पोर्टल प्रबंधन में उल्लेखनीय दक्षता प्रदर्शित की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के प्रमुख मानकों समयबद्धता, डेटा शुद्धता, लाभार्थी संतुष्टि एवं योजनाओं के वास्तविक प्रभाव पर जनपद का प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा। विशेष रूप से आधारभूत संरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ वितरण तथा राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में जनपद हमीरपुर ने प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान और अधिक सुदृढ़ की है इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नए वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में ही प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करना जनपद की पूरी टीम की मेहनत, प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का परिणाम है। हमीरपुर की पूर्व उपलब्धियाँ हमारे लिए प्रेरणा हैं और हमें निरंतर बेहतर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी जनपद हमीरपुर की यह सतत उपलब्धि प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख प्रशासन का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *