चरखारी (महोबा) | कोतवाली चरखारी क्षेत्र के ग्राम बमरारा में खेत पर बने कमरे में किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कस्बा खरेला निवासी युवक की फाँसी लगाने से मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम उपरान्त परिवार जनों के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बमरारा निवासी कु. रेशमा पुत्री रतीराम उम्र 13 साल का शव खेत पर बने पक्के कमरे के पंखा के हुक से साड़ी के सहारे फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली चरखारी थाना प्रभारी राहुल मिश्रा हमराही पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया गया है। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके। इसी प्रकार कस्बा खरेला निवासी आनन्द कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता उम्र 35 साल की फाँसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है। इन घटनाओं से मृतक और मृतिका के परिवार में कोहराम मच गया है।