Spread the love

हमीरपुर। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार आज विकास भवन परिसर, कुछेछा, हमीरपुर में “स्वस्थ भविष्य के लिये आयुर्वेद (Ayurveda for a Healthier Tomorrow)” विषय पर 11वां आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० निरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, डी०सी० मनरेगा, डी०सी० एन०आर०एल०एम० तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान श्री धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद दिवस के उद्देश्य एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया आयुष विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा जनसामान्य को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद एवं योग शिविर का भी आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति के बच्चों द्वारा आकर्षक योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जन-स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देते हुए विकास भवन परिसर में औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० निरेन्द्र बहादुर सिंह ने आयुर्वेद दिवस के आयोजन में सहयोग के लिए सभी अतिथियों, चिकित्सकों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पतंजलि योग समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनसामान्य से आयुर्वेद एवं योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा उपलब्ध आयुष चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम का सफल संचालन जलीस खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) सुजीत कुमार, डॉ० बृजेश त्रिपाठी, डॉ० मीना कुमारी, डॉ० उपासना मिश्रा, डॉ० दीपिका प्रियदर्शिनी, डॉ० श्वेता आनन्द द्विवेदी, रामऔतार फार्मासिस्ट संदीप कुमार फार्मासिस्ट, रमेश कुमार, आनन्द द्विवेदी, मनोज कुमार, नीरज सागर, दिलीप कुमार, डॉ० बृजेश कश्यप, योग प्रशिक्षक शिवानी कटियार सहित विभागीय कर्मचारी तथा पतंजलि योग समिति हमीरपुर की प्रभारी रानी बाथम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *