Spread the love

हमीरपुर – विधानसभा हमीरपुर के कुरारा ब्लॉक के ग्राम बचरौली में सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव के संयोजन में विशाल PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने PDA की अवधारणा पर विचार रखते हुए कहा कि PDA केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी दिलाने की विचारधारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बबेरू विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी और सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि PDA का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि बराबरी की भागीदारी की अपेक्षा रखने वाले वर्गों को एक मंच पर लाना है।
पूर्व विधायक उदय प्रकाश अहिरवार ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता बताई। वहीं दीपशिखा श्रीवास ने महिलाओं की भूमिका और सभी वर्गों को समान अवसर दिए जाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस खान ने की। उन्होंने कहा कि PDA जनपंचायतों के माध्यम से सामाजिक न्याय और समान भागीदारी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
आयोजक संजय यादव ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बचरौली की जनपंचायत विभिन्न सामाजिक वर्गों को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण दास अकेला, विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष मनप्यारे निषाद, हरनारायण निषाद, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष लाला प्रधान, पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी युगांक मिश्रा, नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र यादव लकी, जिला मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रिजवान खान, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सोनकर वारसी, अभिषेक यादव एडवोकेट, शैलेन्द्र निषादराज, सभासद अजय निषाद, सुधीर निषाद, पूर्व चेयरमैन मैयाराम वर्मा, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष सुनील दीक्षित, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, विधानसभा महासचिव गया प्रसाद अनुरागी, बीरसिंह यादव, राजेश सविता, प्रियम यादव, सोनू यादव, धर्मेन्द्र यादव, विकेश यादव, लल्लू सिंह, कौशल यादव, पवन यादव, अचल यादव प्रधान तथा छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष रण बहादुर यादव ने किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *