Spread the love

मौदहा हमीरपुर | मौदहा विकासखंड के ग्राम परछछ में बारिश के बाद गांव की पक्की सड़क जलभराव और कीचड़ से दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर पानी और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि पैदल निकलना भी परेशानी भरा है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन के चलते दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार बारिश होते ही गांव की मुख्य सड़क पर पानी भर जाता है और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक स्थिति जस की तस बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। इसी मार्ग से पंचायत भवन और विद्यालय के लिए भी आवागमन होता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और जल निकासी की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा गोबर आदि डाल दिए जाने से भी रास्ता संकरा और गंदा हो जाता है। इससे राहगीरों को कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य तिराहे पर भी जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पंचायत की मुख्य सड़क में सुधार नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के नियमित रूप से पंचायत भवन नहीं आने का भी आरोप लगाया है ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से सड़क की तत्काल सफाई कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सड़क की स्थिति में सुधार कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *