Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आबकारी विभाग और चिकासी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरीला क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह व चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने बंधौली पुलिया के पास से बंधौली गांव निवासी श्रीकान्त (40) पुत्र चन्द्रशेखर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में मस्तीह और बिन्डींज ब्रांड शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर चिकासी थाने में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल वकीम खान और अबुकहाफा तथा चिकासी थाने के उपनिरीक्षक रामकिशोर यादव, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार और गिरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *