Spread the love

राठ (हमीरपुर)। एसडीएम राठ में एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देख संतुष्टि जाहिर की एसडीएम चित्रा निर्वाल ने नगर के महोबा रोड स्थित गायत्री गैस सर्विस की एलपीजी घरेलू व व्यापारिक सिलेंडर के रखरखाव व सुरक्षा संबंधी वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, उनकी वितरण प्रणाली व सुरक्षा की दृष्टि से वहां लगे अग्नि शमन यंत्रों इत्यादि की गहनता से जांच की और जांच के उपरांत अपनी संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान एजेंसी संचालक सतीश चंद्र उनके कर्मचारी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *