Spread the love

हमीरपुर। आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बाँदा राजेश एस. के साथ थाना सुमेरपुर में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया आयुक्त ने शेष शिकायतों, विशेषकर भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं स्थायी राहत मिलनी चाहिए इसके पश्चात आयुक्त एवं डीआईजी ने सुमेरपुर के हरिचंदन तालाब में तीजा पर्व पर आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण बाल लीला आधारित मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तालाब के आसपास बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल, प्रशिक्षित गोताखोर एवं लाइफ जैकेट, मोबाइल चिकित्सीय दल, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश, विद्युत एवं अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आयुक्त ने पशु मेला बाजार, दुकानों एवं दंगल स्थल का भी निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही आयुक्त महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुमेरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल के लिए फ्रीजर तथा वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था उपलब्ध न होने की जानकारी पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा स्वास्थ्य केन्द्र में शीतल पेयजल एवं वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, आयोजनों में आमजन की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, अन्यथा संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में में लायी जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *