Spread the love

सरीला (हमीरपुर)– ग्राम पंचायत खण्डौत के मजरा रहटिया में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बारिश के बाद गांव की सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं, जबकि नालियां जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे सड़के दल-दल में तब्दील हो गई है। सड़कों में कीचड़ व जल भराव से बच्चे विद्यालय नही जा पाते है। जगह-जगह जलभराव एवं दल-दल होने से मंदिर से निकलने वाली संकीर्तन की प्रभात फेरी गांव का भ्रमण नहीं कर पाती है। लगातार जलभराव के चलते कई मकानों के आसपास पानी जमा है। ग्रामीणों का कहना है कुछ मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के समय हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। नालियों की सफाई और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी घरों के आसपास जमा रहता है। इससे ग्रामीणों में संक्रमण फैलने की चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक समस्या की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी अजीत कुमार को दिए जाने के बावजूद जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा साफ सफाई के नाम पर भारी बजट खर्च किया जाता है। लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं होता केवल कागजों पर सफाई कार्य दिखाकर सरकारी धन बंदरबाट किया जाता है।ग्रामीण जगभान सिंह, छोटे, इंद्रजीत, मुन्ना, नीलू सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर जाम नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था तथा समुचित साफ सफाई की मांग की है।इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *