Spread the love

हमीरपुर। महोबा से लखनऊ के लिए साइकिल यात्रा पर निकले सपा कार्यकर्ता का सपा कार्यालय में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव के नेतृत्व में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और यात्रा की मंगल कामना की गई।
महोबा के सपा कार्यकर्ता बलवंत सिंह यादव ने महोबा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा का निर्णय किया है। शुक्रवार को वह मुख्यालय पहुंचे, यहां सपा कार्यालय में सपा नेता संजय यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत करके यात्रा की मंगल कामना की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान बाबू सिंह यादव, राजेश सविता, भोला यादव, लल्लू निषाद, प्रियम यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ता बलवंत यादव ने बताया कि यह साइकिल यात्रा करके राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करके महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, रोजगार, किसानों की समस्याओं के साथ बुंदेलखंड की अन्य समस्याओं से अवगत कराकर उनकी आवाज उठाने की मांग करेंगे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *