Spread the love

राठ (हमीरपुर )– शिक्षक दिवस के अवसर पर बज़्मे तामीर सांस्कृतिक समिति ने शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान शिक्षा और समाज निर्माण में योगदान देने वाले पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के.जी. अग्रवाल मौजूद रहे, जबकि रामगोपाल गुप्ता और शैलेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता शफीक मोहम्मद ने की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की वास्तविक धरोहर हैं और नई पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। संस्था के संस्थापक डॉ. जमील राठवी सहित सईद मोहम्मद अंसारी, अय्यूब खान, सलाहउद्दीन, हलीम उल्ला खान, प्रदीप गुप्ता, नवीन कुमार बुधौलिया, पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, लाल सिंह राजपूत, विनय राजपूत, काशी प्रसाद गुप्ता और अमित आर्य ने शिक्षकों के योगदान पर विचार रखे।समिति ने सेवानिवृत्त शिक्षिका ज़ीनत बानो तथा कैलाश चंद्र, सुधीर कुमार शर्मा, कुंज बिहारी और रणजीत सिंह का नागरिक अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने सभी शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया। उन्होंने अपनी सहज और प्रभावी शैली से समारोह को संचालित किया। समारोह के अंत में समिति के सचिव मोहम्मद अतीक ने अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष साजिद खान, कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी, विंग्स मेंबर्स परवेज अहमद, उमर खान, अनम रऊफ, ज़ईम उल्ला खान, रहमत बेग, रईस अंसारी, शेख रईस, मैराज अंसारी, नासिर अंसारी, राशिद वारसी, नफासत उल्ला, गुलरेज उल्ला, मोमिन खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *