Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह (बाबूजी) की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविराज कुशवाहा उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविराज कुशवाहा ने कहा, “बाबूजी कल्याण सिंह राजनीति में शुचिता, राष्ट्रवाद और सुशासन के अप्रतिम प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उत्तर प्रदेश में अपराधमुक्त और भयमुक्त शासन की नींव बाबूजी ने ही रखी थी। उनका जीवन, विचार और उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के बताए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय पाल राजपूत, रामदास मास्टर जी, अखिलेश राजपूत, पन्ना लाल राजपूत, कन्धौली पूर्व प्रधान बृजभान, अभिषेक मुखिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, जीतेन्द्र राजपूत, अनिल खटीक, राजेन्द्र चाचा, धर्म राजपूत, राजकुमार श्रीवास, कुन्हेटा प्रधान रामराज, राम आसरे फौजी बसवारी, जगत राज राजपूत, धर्मपाल राजपूत, वेद प्रकाश कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *