राठ (हमीरपुर)। आज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन हमीरपुर की महिला इकाई द्वारा नगर के मोहल्ला सिकंदरपुरा में हरियाली तीज के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
संगठन की महिला जिलाध्यक्ष संगीता बृजेश गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए सावन का पर बहुत ही महत्व रखता है। इस महत्व को बनाए रखने के लिए आज नगर के मोहल्ला सिकंदरपुरा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो दर्जन महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में निधि को प्रथम साधना को द्वितीय व तीज क्वीन के रूप में रानी को सम्मानित किया गया। इस दौरान जानवी,सुनि गुप्ता, मधु गुप्ता,सागरिका गुप्ता,उषा गुप्ता,पूर्णिमा पुरवार,गुंजन पुरवार,त्रिशा,पूजा गुप्ता,सुधा गुप्ता,माही द्विवेदी,काजल,संदेश गुप्ता,रंजना गुप्ता,जाग्रति, अभिलाषा,रेखा सिंह,प्रीति गुप्ता, वर्षा राजपूत,पायल राजपूत,आरती राजपूत,सोनाली,गुड़िया यादव,रिया राजपूत,सृष्टि रानी,उमा गुप्ता,प्रगति गुप्ता,पूर्वी सिंह,राममूर्ति गुप्ता,विमला गुप्ता इत्यादि मौजूद रही।
