मुस्करा हमीरपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, हमीरपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी मुस्करा के अधीक्षक डॉ. ब्रजेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उ.प्र. बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्री जय नारायण सेन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (चित्रकूट धाम मंडल, बांदा) के मंडल अध्यक्ष श्री अजय कुमार निगम ने शिरकत की अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई अध्यक्ष रामजीवन सोनी (नौंवीं बार निर्वाचित ) महामंत्री विमल कुमार चौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष अंकित सिंह कोषाध्यक्ष महेश्वर शरण संगठन मंत्री बलवीर सिंह ऑडिटर मयंक कुमार संरक्षक नारायण दास कौशल कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सेवानिवृत्त साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्हें सम्मानित किया गया प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त HS) जगभावन कुशवाहा (सेवानिवृत्त HS) कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामजीवन सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के हित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।
