Spread the love

हमीरपुर । जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले समाधान समारोह-2026 के सफल आयोजन के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रमों का क्रम जारी है।
जिसके तहत तहसीलदार सदर वीरपाल सिंह के पर्यवेक्षण में विकासखंड कुरारा की ग्राम पंचायत मनकीकला स्थित पंचायत भवन में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को समाधान समारोह-2026 के उद्देश्य, उपयोगिता एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सरल निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान लेखपाल गौरी शंकर ने बताया कि समाधान समारोह के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित, सरल एवं कम खर्च में निस्तारण कराया जा सकेगा, जिससे न्यायालयों में लंबित वादों का बोझ भी कम होगा और पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त होगा।पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) पवन तिवारी ने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों की उपयोगिता तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से समाधान समारोह-2026 का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में पंचायत सहायक सुनील कुमार सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, विधिक सेवा कर्मी एवं दो दर्जन से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *