Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर – उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को ग्राम दरियापुर प्रजापति बाहुल्य क्षेत्र, विकासखंड सुमेरपुर में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पारंपरिक माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माटीकला बोर्ड के मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र दीक्षित, जिला कार्य समिति सदस्य विनय मिश्रा, सुनील कुमार त्रिवेदी, ग्राम प्रधान आशाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ मनोज शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माटीकला व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने तथा कारीगरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। शिविर में उपस्थित कारीगरों को विभागीय योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं एवं प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।इस अवसर पर सदर विधायक ने बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए विद्युत चालित चाक का संचालन कर मिट्टी के दीपक का निर्माण किया तथा कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। माटीकला विशेषज्ञ श्री देवेंद्र ने प्रतिभागियों को आधुनिक डिजाइनों के अनुरूप आकर्षक एवं उपयोगी मिट्टी के उत्पाद तैयार करने, उनकी गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रभावी विपणन के व्यावहारिक गुर बताए। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर माटीकला व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को लंच पैकेट वितरित किए गए तथा माटीकला व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक कारीगरों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *