Spread the love

हमीरपुर – कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा नदी के पुल पर बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एआरटीओ विभाग के सेवानिवृत्त अकाउंटेंट की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक चला रहे विभाग के एक अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, बांदा निवासी 74 वर्षीय मंजूर अहमद एआरटीओ विभाग से अकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त थे। विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते उनसे समय-समय पर कार्यालयीन कार्यों में सहयोग लिया जाता था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह विभाग के ही सेवानिवृत्त कर्मचारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के साथ बाइक से एआरटीओ कार्यालय से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे।इसी दौरान बेतवा नदी के पुल पर पीछे से आए एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे मंजूर अहमद सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे ब्रजेश कुमार त्रिपाठी भी घायल हो गए।घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजूर अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ब्रजेश कुमार का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में एआरटीओ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *