Spread the love

हमीरपुर – कुरारा थाना क्षेत्र के बैजे इस्लामपुर गांव में एचटी लाइन विद्युत तार के चपेट में आकर किसान की भैंस की मौत हो गई। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के बैजे इस्लामपुर ( मलहारा) गांव निवासी किसान लाखन सिंह यादव की भैंस एचटी लाइन के तार टूट कर जमीन में गिर जाने से करंट की चपेट में
आ जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना किसान ने थाने में दी है। तब पुलिस ने पशु चिकित्सक से भैंस का पोस्टमार्टम कराया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *