बिवांर(हमीरपुर) | क्षेत्र के छानी गांव स्थित एक निजी अतिथिगृह में बुधवार के दिन सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ ,जिसमें कुल 20 ,वर-वधू जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण लगभग ग्यारह बजे से वर-वधू जोड़े और उनके परिजन आने शुरू हुए।कार्यक्रम संयोजक राहुल साहू ने बताया कि,सभी अपने-अपने साथ मंडप लेकर आते हैं और उन्हीं मण्डपों में सभी के अलग-अलग विवाह संपन्न कराए जाते हैं।बताया कि उपहार पहले ही भेंट किये जा चुके थे ,इसलिए सभी जोड़ों का वरमाला कार्यक्रम ,भांवरें (फेरे) कार्यक्रम कराया गया।बताया प्रत्येक पक्ष से पचास-पचास लोग ही आमंत्रित थे।कार्यक्रम का आयोजन लोक भारतीय मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कराया गया ,जिसमें प्रमुख योगदान संयोजक राहुल साहू, अरुण कुमार वर्मा, हरगोविंद प्रजापति, पवन शिवहरे, दीपक साहू, विपिन चौधरी, भारत यादव, महेश शिवहरे आदि का रहा सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बरसात के कारण कुछ मुश्किलें हुईं।जो कार्यक्रम खुले मैदान पर होना था ,वही बारिश की वजह से जयमाल हॉल और टीनशेड के नीचे करवाना पड़ा ,जिससे काफी संकीर्णता रही और लोगों को थोड़ी-बहुत परेशानी भी उठानीं पड़ी कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि मुस्करा ब्लॉक के बिहूनी गांव की सपना की शादी मौदहा ब्लॉक के करहिया गांव निवासी रामबरन से होने थी ,लेकिन शादी से मात्र दो दिन पहले लड़के ने शादी करने इनकार कर दिया और घर से भाग गया ,इसलिए आनन-फानन में उस युवती के लिए दूसरा वर ढूंढा गया और बांदा जनपद के मटौंध निवासी भूपेंद्र प्रजापति के साथ शादी सम्पन्न कराई गई।बताया कि ,वर-वधू जोड़ों को उपहार पहले ही भेंट किये जा चुके थे ,इसलिए रामबरन के पिता बल्लू प्रजापति ने उपहार लौटाए जो सपना और भूपेंद्र को भेंट किये गए।
