Spread the love

हमीरपुर – सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग में चौड़ीकरण के बाद स्थानीय दुकानदारों के सुबह से कब्जा जमा लेने से पूरे दिन जाम का झाम बना रहता है। इससे राहगीरों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी बस स्टैंड से लेकर देवगांव चौराहा तक है। यहां तक पूरी सड़क अतिक्रमण का शिकार है।
कुछ माह पूर्व पीडब्ल्यूडी ने कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग का बृहद रूप से चौड़ीकरण का कार्य कराया था। चौड़ीकरण के साथ कस्बे के अंदर डिवाइडर बनाकर फुटपाथ में सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। यह फुटपाथ स्थानीय दुकानदारों के कब्जे में है। सुबह होते ही दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा जमा लेते हैं। इससे जाम का झाम पूरे दिन बना रहता है। स्थानीय निवासी नीरज, रामबाबू, काशी प्रसाद, पप्पू तिवारी, अशोक कुमार, रविशंकर वर्मा, अली खान आदि ने कहा कि बस स्टैंड से देवगांव चौराहे तक बांदा पैलानी जसपुरा मार्ग अतिक्रमण का शिकार है। अतिक्रमण के चलते यहां पर जाम के हालात दिनभर बने रहते हैं। इससे राहगीरों को दिनभर तमाम मुसीबतों से जूझना पड़ता है। प्रशासन को इस अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवाना चाहिए। अधिशाषी अधिकारी दिनेशचंद्र आर्य ने कहा कि सड़क एवं फुटपाथ में कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद भी ली जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *