Spread the love

हमीरपुर – मुस्करा कस्बा क्षेत्र की गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी । हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो युवकों की मौत की खबर से महेरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुस्करा थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र अनिल अपने साथी सुदर्शन पुत्र संतु के साथ बाइक से अपने गांव महेरा गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में मुस्करा गल्ला मंडी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों में एक युवक रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई , जबकि सुदर्शन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रोहित अविवाहित था और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। जो कि अपने पीछे भाई शिवम के अलावा मां देशरानी सहित अन्य सभी परिजनों को रोता हुआ छोड़ गया है, वहीं सुदर्शन मेहनत-मजदूरी कर घर चलाने में सहयोग करता था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जो कि अपने पीछे एक छोटी बहिन सहित माँ कपुरी के अलावा अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है मामले में मुस्करा थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आज बुधवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *