Spread the love

हमीरपुर – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकी, जिससे उसका पुलिस में भर्ती होने का सपना अधूरा रह गया। अभ्यर्थी व उसकी माँ ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर जाम लगने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस प्रशासन ने जिले में कहीं भी जाम की सूचना मिलने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी वंशिका का परीक्षा केंद्र हमीरपुर मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में था। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे तक प्रवेश दिया जाना था, लेकिन अभ्यर्थी करीब 10 बजे के बाद केंद्र पहुंची। निर्धारित समय निकल जाने के कारण उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली। परीक्षा छूटने के बाद छात्रा और उसकी मां अनुराधा भावुक हो गईं। मां ने अधिकारियों से बेटी को परीक्षा में शामिल कराने की गुहार लगाई, लेकिन परीक्षा नियमों के चलते प्रवेश नहीं मिल सका। इसके बाद दोनों मायूस होकर वापस लौट गईं। सदर पुलिस के अनुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों व प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। पुलिस का दावा है कि परीक्षा अवधि में एनएच-34 समेत किसी भी प्रमुख मार्ग पर जाम की सूचना नहीं मिली और यातायात सामान्य रूप से संचालित रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *