Spread the love

राठ (हमीरपुर)। रामबाग आयशर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाज़ पूरी तरह फ्लॉप रहे, जबकि गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैचों को एकतरफा बना दिया।पहले मैच में यंग स्टार मुहाना और बादशाह 11 खेड़ा के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर बादशाह 11 खेड़ा ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। मुहाना की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी। सचिन ने 13 और संजय यादव ने 22 रन बनाए। बादशाह 11 की ओर से अक्षय, विक्की , विपिन, प्रिन्स और अज़हर ने 1-1 विकेट लिया।जवाब में बादशाह 11 खेड़ा ने 9.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। विकास ने 14 और विपिन ने 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुहाना की तरफ से नीलू और ताज ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विपिन रहे, जिन्हें अरविंद कुशवाह ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के.जी. अग्रवाल, शिवशरण सोनी आदि मौजूद रहे। अतिथियों का सम्मान पत्रकार सीतू सेंगर एवं पत्रकार देवेंद्र राजपूत द्वारा किया गया। दूसरे मैच में नगर पालिका राठ और रोनक बारीयर्स आमने-सामने रहे। नगर पालिका की टीम 10 ओवर में महज 55 रन ही बना सकी और कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। रोनक बारीयर्स की ओर से वहाब ने 3 और अंकुश ने 2 विकेट लिए।जवाब में रोनक बारीयर्स ने 7.2 ओवर में 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सिद्धा ने 21 रन की पारी खेली। शानदार गेंदबाज़ी के लिए अब्दुल वहाब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।तीसरे मैच में जेएमके और अल कछ्वा स्टार के बीच मुकाबला हुआ। जेएमके की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 49 रन ही बना सकी। अल कछ्वा स्टार की तरफ से जावेद और अंशु ठाकुर ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अरसल ने 2 विकेट झटके। जवाब में अल कछ्वा स्टार ने 6.1 ओवर में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। अरसल ने 30 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अंशु ठाकुर ने 10 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *