राठ (हमीरपुर)। डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा के द्वारा रामायण गीता की तरह संविधान को घर-घर पहुंचने का भाषण देने पर उनके खिलाफ कुछ लोगों ने सोशल मिडिया पर अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ जातिगत टिप्पणी की थी। जिस पर आज डॉ0 भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ द्वारा ज्ञापन देकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ0 कमलेश राम तथा उनके दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बाबा साहब की जयंती के मौके पर महोबा के जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी द्वारा एक कार्यक्रम में कथावाचकों के लिए कहा था कि वे जिस तरह रामायण व भागवत गीता को घर-घर पहुंचने का काम करते हैं, उसी तरह संविधान को भी घर-घर पहुंचाया जाये। जिस पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अभद्र व जातिगत व्यवहार किया। जिससे पूरा बहुजन समाज आहत है और वह ऐसे लोगों को खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है।
इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, महामंत्री चौधरी रमेशचंद, रमाकांत कुटार,ग्राम प्रधान दिनेश प्रताप सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह, मनीराम पासवान, मुन्नालाल बौद्ध, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, हरीसिंह, महेंद्र कुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
