Spread the love

हमीरपुर – कुरारा विकास क्षेत्र के पतारा गांव निवासी रामबहादुर विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व रामबहादुर अपनी बेटी रिचा को बीएससी की परीक्षा दिलाने कानपुर देहात के गजनेर गए थे। इसी दौरान गजनेर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए कानपुर भेजा। रामबहादुर का कानपुर के हैलट अस्पताल में चार दिनों तक इलाज चला, लेकिन रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई नरेंद्र ने बताया कि रामबहादुर फर्नीचर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गजनेर थाना पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *