Spread the love

मौदहा हमीरपुर – मौदहा कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। दूसरे दिन भी जारी अनशन के बीच प्रदर्शनकारियों ने कई घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर उन्हें विद्युत विभाग कार्यालय के सामने रख दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती दिखाते हुए अनशन समाप्त कराया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार से स्थानीय लोग और कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता—जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं—पुराने मीटर बहाल करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। शुक्रवार को प्रदर्शन तेज हुआ और मीटर उखाड़कर विरोध जताया गया। अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने बताया कि जिन घरों से मीटर हटाए गए हैं, उनका डेटा एकत्र किया जा रहा है और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मीटर बिजली का उपयोग करना विद्युत अधिनियम की धारा 135 का उल्लंघन है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *