मौदहा हमीरपुर । जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के कथित फर्जी निस्तारण को लेकर शिकायतकर्ता ललित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत का वास्तविक समाधान किए बिना उसे निस्तारित दिखा दिया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने पूर्ति निरीक्षक मौदहा से करते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो इसकी उच्च स्तर पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे ।मामला मधुपिया गैस एजेंसी से जुड़ा है, जिस पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क वसूली और होम डिलीवरी व्यवस्था में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी शुल्क लेने के बावजूद सिलेंडर वितरण के लिए लाइन में खड़ा करती है। साथ ही निर्धारित दर से अधिक राशि लेने की शिकायत भी की गई थी।ललित शर्मा का कहना है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच किए बिना पूर्ति विभाग द्वारा निस्तारण रिपोर्ट जारी कर दी गई। उनका आरोप है कि न तो मौके पर जांच की गई और न ही शिकायतकर्ता से संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने निस्तारण प्रक्रिया को औपचारिक और तथ्यहीन बताते हुए दोबारा जांच की मांग की है।वहीं पूर्ति निरीक्षक आशुतोष ने बताया कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर समस्या का समाधान किया गया है। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं गौरतलब है कि उक्त फर्जी निस्तारण का मामला सामने आने के बाद जनसुनवाई प्रणाली की पारदर्शिता और शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जो जांच उपरांत कार्यवाही का विषय है।
