Spread the love

राठ (हमीरपुर) पिछले 10 माह से मानदेय न मिलने पर आज छठवें दिन भी राठ विकासखंड परिसर में मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरना स्थल में कर्मचारियों ने दाहिने हाथ में काली पट्टी बांधकर शासन-प्रशासन के प्रति अपना रोष जताया।
रोजगार सेवक महेंद्र नायक, रामगोपाल, संजय कुमार, शंकर लाल, खलक सिंह, प्रीतम सिंह, दिलीप कुमार, भगत सिंह आदि ने बताया कि 10 माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और चिकित्सा जैसी आवश्यकताएं प्रभावित हो रही हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बताया कि 15 अप्रैल को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापनन खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय को सौंपा गया था। इसमें 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अनिश्चितकालीन धरने की पूर्व सूचना भी दी गई थी। उसी क्रम में आंदोलन लगातार जारी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बताया कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके माध्यम से जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया और मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *