Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । क्षेत्र के ग्राम भभौरा में दोपहर को एक सिरफिरे युवक ने खेत में खड़ी गेहूं की पराली में आग लगा दी। पराली की आग ने आसपास में खड़ी गेहूं की फसल को भी जलाकर राख कर दिया
आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। आग से करीब एक लाख की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। आग से पांच बीघे की पराली के साथ गांव के राशन विक्रेता वीरेंद्र सिंह की 10 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह ने घटना से डायल 112 तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इससे करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का सर्वे किया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *