राठ (हमीरपुर)। बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से आज नगर के परिषदीय स्कूल के छात्रों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली को क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
परिषदीय स्कूलों में छात्रों के प्रवेश के लिए आज सोमवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और खंड विकास अधिकारी शैलेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में आचार्य नरेंद्रदेव, महारानी लक्ष्मीबाई व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। रैली बीआरसी कार्यालय से शुरू हुई जो कोटबाजार, चिल्ड्रन पार्क, बड़े पुल होते हुए पुनः बीआरसी पहुंची। बच्चों ने रैली में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
रैली में मसरूर हाशमी,भुवनेश तिवारी, नवीन बुधौलिया, हरिशंकर यादव, संजीव शर्मा, अर्चना, अलका प्रजापति, सलाउद्दीन रिजवान आदि शिक्षक मौजूद रहे।
