Spread the love

हमीरपुर। जनपद के थाना चिकासी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्त पिता-पुत्र हैं, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बीती 9 अप्रैल को जालौन जिले के ग्राम परासन निवासी चतुरईयां पुत्र महंगू ने थाना चिकासी में एक तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम हरदुआ निवासी शिवसिंह उर्फ शिवा, उसके पिता लखन, माता श्यामदुलैया और भाई भानसिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को थाना चिकासी पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सक्रियता दिखाते हुए मामले के दो मुख्य अभियुक्तों को दबोच लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *