Spread the love

हमीरपुर। झांसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने शनिवार को अपनी विशेष रेलगाड़ी से रागौल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और चल रहे कार्यों का गहनता से जायजा लिया।डीआरएम ने स्टेशन मास्टर के केबिन, टिकट खिड़की, आरक्षण केंद्र सहित पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यों में सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म स्थित शौचालय में गंदगी पाए जाने पर डीआरएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए शौचालय प्रबंधन में सुधार के आदेश दिए।इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो पर चारदीवारी न होने के कारण बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी डीआरएम ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।निरीक्षण के दौरान कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं को उठाया। जनप्रतिनिधियों ने ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने, यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की।डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के बाद वह अपनी विशेष रेलगाड़ी से बांदा की ओर रवाना हो गए।इचौली में फरियादी मायूस लौटेवहीं दूसरी ओर, इचौली क्षेत्र में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादी अधिकारियों के इंतजार में खड़े रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद फरियादी मायूस होकर लौट गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *