Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर) | जनपद के मुस्करा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिहूनी खुर्द में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार का हजारों का नगद समेत अनाज और सारा सामान जलकर राख हो गया है मकान मालिक प्रेमनारायण राजपूत ने रुंधे गले से बताया कि इस अग्निकांड में उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की भेंट चढ़ी वस्तुओं में मुख्य रूप से शामिल हैं घर में रखे ₹20,000 नगद लगभग 5 कुंतल गेहूं परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी घरेलू सामान रखा था यदि ग्रामीण समय रहते आग पर काबू न पाते, तो लपटें आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है सूचना पर पहुंचे कानूनगो नत्थू प्रसाद और लेखपाल दिनेश कुमार कुशवाहा ने मौके पर जा कर मुआयना किया और शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *