Spread the love

हमीरपुर। राठ कस्बा स्थित वी.जी.एम. स्मार्ट स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में आध्या निगम ने प्रथम, मानवी द्वितीय और नित्या तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 2 में प्रांजुल प्रथम, जकी द्वितीय और ध्रुव तृतीय रहे। कक्षा 3 में माही ने प्रथम, समर्थ द्वितीय और पार्थ ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 4 में सिया प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और स्पर्श तृतीय रहे। वहीं कक्षा 5 में राज ने प्रथम और आरोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट वितरण के दौरान शिक्षकों ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष के.जी. अग्रवाल, सुनील नगायच, महेंद्रा एजेंसी के मालिक बॉबी अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सनी कॉलिंस, विद्यालय अध्यक्ष राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिनारायण नगायच, प्रबंधक दीप्ति मिश्रा, उपप्रबंधक प्रियंक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *