Spread the love

हमीरपुर – थाना ललपुरा क्षेत्र के ग्राम सहुरापुर में गुरुवार शाम शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। विरोध के दौरान आक्रोशित महिलाओं ने ठेके में रखी कुछ पेटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना ललपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि उक्त शराब ठेका पहले गांव से करीब 250 मीटर दूर, बस्ती से अलग स्थान पर स्थित था, जिसे ठेका संचालक ने हाल ही में बिना अनुमति के गांव के नजदीक लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थानांतरित कर दिया।
आबकारी निरीक्षक, हमीरपुर ने भी पुष्टि की है कि ठेके का यह स्थानांतरण बिना अनुमति किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *