चरखारी (महोबा) | स्कूलों/कॉलेजों में नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही घर घर शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने का सिलसिला जारी है। अभियान के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज रिबई के छात्र-छात्राओं द्वारा सहपाठी छात्रों एवं अभिभावकों को अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में प्रवेश कराने के प्रेरणादाई नारे लगाते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज रिबई के प्रभारी प्रधानाचार्य शुभम् त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं की विशाल और भव्य स्कूल चलो अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। जो मॉडल इण्टर कालेज से निकाली गई। जिसे प्रभारी प्रधानाचार्य ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड, पाल मोहल्ला, पट्टीदार मोहल्ला, पटेरिया मोहल्ला, बाजार मोहल्ला होते हुए गांव की प्रमुख रास्तों से होते मांझखोर, नरसिंहपुरा,बैंक, गढ़वापुरा, सक्सेनापुरा होकर वापिस बस स्टैंड होते हुए कालेज पहुंच कर समाप्त हो गई। रैली के दौरान छात्र छात्राएं सहपाठी छात्रों को सरकारी स्कूलों में अपना नाम लिखवा कर शिक्षा की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित करते चल रहे थे। नहीं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने अपने बच्चों का पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज रिबई में प्रवेश दिलाते हुए जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाने के लिए जागरूक करते हुए प्रेरणादाई नारे लगाते चल रहे थे। रैली के दौरान कालेज शिक्षक अभिभावकों को विद्यालय की विशेषताएं और शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समय समय पर सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार छात्र छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आदि कराने और विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रयोगात्मक कार्य, आधुनिक कक्ष, विभिन्न खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं जैसे आयोजनों से छात्र छात्राओं में प्रतिस्पर्धा के प्रति आत्म विश्वास बढ़ाना सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी देकर शिक्षा की अलख जगाने में सहयोग की अपेक्षा की। विद्यालय स्टाफ द्वारा स्कूल चलो रैली के उपरान्त ग्राम रिवई,कीरतपुरा, काकुन, सिजौरा, बैहारी, रिहुनिया, नटर्रा, पंचमपुरा, कनेरा, सुदामापुरी, सन्तोषपुरा, चन्दौली,जरौली आदि गांवों का भ्रमण कर अभिभावकों से पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज रिबई में कक्षा नौ में छात्र छात्राओं का प्रवेश कराने की अपील की गई। स्कूल चलो अभियान रैली एवं जन सम्पर्क में प्रभारी प्रधानाचार्य शुभम् त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, आशीष कुमार, आजाद सिंह, कुलदीप गौतम, अभिषेक सोनी, दिलीप गौतम, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह गौतम, करन एवं संजय कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार कबरई विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सिंघनपुर बघारी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में प्रधानाचार्य ब्रजपाल कुटार के दिशा निर्देशन में पूरे गांव में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश सरकारी कालेज में कराने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
