Spread the love

हमीरपुर। जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बड़ा फेर बदल कर सुमेरपुर सहित सात प्रभारी निरीक्षको के तबादले किए हैं। जिले का कार्य भार ग्रहण करते ही एस पी ने पहली बार तबादला किए हैं। अपने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के चलते चुस्त व्यवस्था दुरस्त करना का संकेत दिया है। एस पी ने काफी समय से थानों में तैनात रहे थाना प्रभारी निरीक्षको को वहां से हटा है। मिली जानकारी के अनुसार एस पी ने सबसे पहले सुमेरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिंह को राठ , मुस्करा के योगेश कुमार तिवारी को सुमेरपुर, पुलिस लाइन से योगेश प्रताप सिंह को मुस्करा, निरीक्षक जय शंकर सिंह को पैरवी सेल प्रभारी ,, भरत कुमार को प्रभारी क्राइम ब्रांच प्रभारी, निरीक्षक, अमित कुमार को अपराध शाखा, राकेश कुमार को ए यू टी शाखा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
एस पी मृगांक शेखर पाठक ने कहा अपराध से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। अपराधी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। जिले की कानून व्यवस्था, अपराध मुक्त एवं प्रशासन, जनता की सुनवाई और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। एस पी एम एस पाठक जिले की कानून व्यवस्था और भौगोलिक स्थिति को भलीभांति समझ रहे है। उन्होंने ज़िले के थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देख रहे हैं। किए गए तबादले यही संकेत दे रहे हैं कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *