राठ (हमीरपुर)। रामबाग आयशर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की छठी शाम को शाम 6 बजे पहला मैच मां माहेश्वरी भेड़ी और राजपूत ट्रेडर्स के बीच खेला गया। 10 ओवर में भेड़ी टीम ने 5 विकेट पर 85 रन बनाए।जिसमें सचिन यादव ने शानदार 55 रन की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
राजपूत ट्रेडर्स की ओर से अमन यादव ने 2 जबकि रविन्द्र साहू व प्रशांत महाराज को 1-1 विकेट मिला। जवाब में उतरी राजपूत ट्रेडर्स की शुरुआत खराब रही, सलामी बल्लेबाज प्रदीप व रविन्द्र साहू 14-14 रन बनाकर आउट हुए। बाद में आए प्रशांत महाराज ने 4 छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। उन्हे रॉयल ग्रुप की ओर से मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में स्काई सिटी स्टार व अल कछ्वा स्टार के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें स्काई सिटी स्टार ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 86 रन बनाए। आकाश ने 25 व सोनू ने 24 रन बनाए। अल कछ्वा स्टार की ओर से अंशु ठाकुर व प्रिंस ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में अल कछ्वा स्टार 71 रन ही बना सकी। जिसमें उमाकांत ने 23 रन बनाए। स्काई सिटी स्टार की ओर से नरेश ने 3, मिथुन व सद्दाम ने 2-2 विकेट लिए। स्काई सिटी स्टार ने यह मैच 15 रन से जीता और नरेश मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में क्विस्ट फॉर एजुकेशन व नगर पालिका के बीच मुकाबला हुआ। 10 ओवर में एजुकेशन टीम ने 6 विकेट पर 90 रन बनाए। जिसमें केके ने 42 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। नगर पालिका की ओर से इमरान को 2 विकेट मिले। जवाब में नगर पालिका टीम 8 विकेट पर 81 रन ही बना सकी और 9 रन से मैच हार गई। इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक पत्रकार देवेंद्र राजपूत सीतू सेंगर, सऊद वेग एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।
