राठ (हमीरपुर)। आगामी 2027 के विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लेकर नगर के नारायण गार्डन में दो दिवसीय पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी के उत्थान के लिए किये गये संघर्ष पर प्रकाश डाला।
भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र गांधी ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान के पहले दिन को तीन चरण में बांटा गया है। जिसमें प्रथम चरण के उद्घाटन सत्र में नगर मंडल अध्यक्ष के अलावा मुख्य अतिथि शिवकुमार पाठक, संचालन रविंद्र शर्मा तथा जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया मौजूद रहे। जबकि द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवरतन विश्वकर्मा, संचालन मंडल महामंत्री मुकेश गुप्ता रहे। वहीं तीसरे चरण की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ0 उमाकांत राजपूत, मुख्य वक्ता के रूप में शिवेंद्र सिंह तथा संचालन मंडल महामंत्री दीपक सोनी उर्फ दीपू मुंशी ने किया। जिसमे वक्ताओं ने भाजपा के संघर्ष से लेकर पार्टी की गरीब, असहाय,निर्बल इत्यादि के लिए बनाई नीतियों व आगामी समय में 2027 में होने वाले विधानसभा व पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
इस दौरान कार्यक्रम के सहसंयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र शुक्ला, नीलेश अग्रवाल, राजदीप पंडित, अनुज सक्सेना, पूर्व सभासद मनीष सोनी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सुरेश खेवरिया, शैलेंद्र व्यास, मनीष गौतम, अनीता शुक्ला, नीतू भटनागर, रेखा गुप्ता, कपूरी गुप्ता, निशा भटनागर,अपर्णा अग्रवाल, धर्मेंद्र साहू (खुल्ले साहू), सत्यम पाटकर सहित सभी पूर्व मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के महामंत्री, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे।
