Spread the love

हमीरपुर।जनपद के नवागंत पुलिस अधीक्षक मयंक शेखर पाठक ने थाना चिकासी का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम थाना कार्यालय का निरीक्षण किया , तत्पश्चात उन्होंने लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, मैस तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा थाने में संधारित अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया एवं सम्बन्धित को अभिलेखों को समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया ।इस दौरान वही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया कि महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक कर उन्हें शसक्त बनाया जाय।इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी चिकासी एवं उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाली जनता एवं पीड़ितों से शालीनता, विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *