हमीरपुर। विकासखंड मुस्करा के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवनी स्थित सिद्ध पीठ श्री गंगा दास बाबा आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। आश्रम परिसर में जहाँ एक ओर श्रीराम नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की बेटी पारुल पटेल की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन और श्रीराम नाम संकीर्तन के साथ हुई। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आश्रम के महंत व सिद्ध संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्रीय लेखपाल सुनील पटेल की सुपुत्री पारुल पटेल का यूपीपीसीएस (UPPCS) परीक्षा में चयन रहा। पारुल ने असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पारुल ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है इस अवसर पर आयोजित भंडारे में क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध वर्ग और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे देववचन (ग्राम प्रधान) डॉ. मनोज त्रिपाठी हरिशंकर आचार्य जी लखन राजपूत पूर्व विधानसभा राठ प्रत्याशी राजपूत चंद्रावती वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष मनप्यारे निषाद, सपा जिला सचिव पुष्पेन्द्र द्विवेदी उपस्थित रहे पारुल पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्राम प्रधान देववचन ने कहा कि पारुल की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस आयोजन में समस्त टीम और ग्रामीण वासियों का विशेष सहयोग रहा।
