महोबा – कबरई कस्बे में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली है कस्बे के शहीद बालेन्द्र सिंह तिराहा के पास स्थित पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा तो वही मराठे के हनुमान जी मंदिर में पुजारी आदर्श शरण दास जी ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया सुबह आरती के बाद सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ इसी प्रकार रिछईया के हनुमान जी में सुंदरकांड का पाठ व भंडारा हुआ कबरई बांध के हनुमान जी में अखण्ड रामायण के पाठ के साथ कन्याभोज, भंडारे का आयोजन हुआ दिनभर कस्बे में भक्ति का माहौल रहा हनुमान जयंती के अवसर पर राजेंद्र शिवहरे,जीतू विश्वकर्मा,रणधीर सिंह,हुकुम सिंह, रूपेन्द्र सिंह,सुधांशु तिवारी,निक्की गुप्ता,लल्लू मिश्रा,कंचन सोनी आदि भक्तों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया ।
