Spread the love

चरखारी (महोबा)। नगर के समुदायक स्वस्थ केंद्र में एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष इंजी. अमित कुमार पटैरिया एवं नगर उपाध्यक्ष द्रौपदी सेन द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण महिलाओं एवं बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नगर महामंत्री सरमन कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष युवराज सेंगर, नगर महामंत्री उदयभान अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सभी लोगो ने मिलकर इस जनहितकारी पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *