Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल छह बिंदुओं में से पांच का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने व्यापारियों से जनगणना-2027 के तहत 30 नवंबर तक स्व-गणना पूरी करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *