राठ (हमीरपुर)। नगर के कबीर चौरा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ”मतदाता जोड़ो अभियान 2026” के तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण विधानसभा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रदीप सराबगी, विधान सभा प्रभारी जगदीश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने मतदाता सूची में छूट रह गए लोगों के नाम को जुड़वाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों को घर-घर पहुंचने की अपील की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ0 अम्बेश कुमारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी,पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू उर्फ खुल्ले, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा , अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा . राठ ग्रामीण अध्यक्ष करन राजपूत, शक्ति चौरसिया, बीरनारायण राजपूत, अमरचन्द्र अनुरागी, जीतू राजपूत, नगर महामंत्री दीपक सोनी व मुकेश गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मुखिया, नगर उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना सहित अनेकों भाजपाई मौजूद रहे।