Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । बुधवार को देर शाम विदोखर पुरई में बण्डा मार्ग किनारे बकरियां चरा रहे चरवाहों पर जंगली सियार ने अचानक हमला करके तीन चरवाहो को काटकर लहुलुहान कर दिया। चरवाहों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद किसानों के ललकारने पर सियार खेतों की तरफ भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से खेत खलिहान जाने वाले किसानों में दहशत पैदा हो गई घायल चरवाहों को इलाज के लिए मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विदोखर पुरई निवासी विष्णु निषाद 20, सुंदर कुशवाहा 35, गोपाल निषाद 65 वर्ष बुधवार को बण्डा मार्ग किनारे शादीपुर मौजा में बकरियां चराने गए थे शाम को यह घर लौटने की तैयारी में थे तभी खेतों में छिपे जंगली सियार ने अचानक हमला बोलकर तीनों को लहुलुहान कर दिया। चरवाहो के शोर मचाने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने शोर मचाकर सियार को भगाया। किसानों के एकत्र होने पर सिंयार खेतों में जाकर धान की फसल में घुस गया। घायल चरवाहों को इलाज के लिए मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है अचानक हुई इस घटना से खेल खलिहान में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *