Spread the love

हमीरपुर। जनपद में स्व अर्जुन सिंह तथा ब्रह्मरानी की पुण्य स्मृति की याद में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत के ग्राम करही में दो दिवसीय बुंदेली अमृतदीप महोत्सव 2027 का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन आयोजित किया गया,जिसमें दो दिवसीय मेला ,दंगल,तथा बुंदेली प्रतिभाओं के निखार के लिए बुंदेली कलाकारों को एक मंच के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा गया, जिसमें बुंदेली कलाकारों तथा बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से आये दर्शकों का मन मोह लिया,आयोजित हुए कार्यक्रमों में सर्व प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत ने स्वामी ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा तथा स्व अर्जुन सिंह तथा स्व ब्रह्मरानी की स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर महोत्सव का शुभारंभ किया,वही प्रथम दिवस दंगल का आयोजन किया जिसमें दूरदराज से आये दर्जनों पहलवानों ने दांव पेच लगा एक दूजे को पटकनी लगाई,वही रात्रि में महोत्सव के मंच से स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को दिखाया,तो वहीं स्मिता राजपूत महोबा बुंदेली कलाकार ने भजनों की प्रस्तुति दी, बुंदेली कलाकार जयसिंह राजा ने भी अपनी प्रस्तुति दी ,रोशनी राजपूत, ने भी प्रस्तुति दी, रोशन और अंजली कुशवाहा, ने तुनक तुनक टुन टुन्ना गीत तथा विभिन्न प्रस्तुतियां दी,आल्हा गायक सृष्टि द्विवेदी महोबा द्वारा आल्हा गायन,पुष्पेंद्र बुंदेली( कवि) कविताओं की प्रस्तुति दी,ब्रजेंद्र राजपूत बुंदेली कलाकार यूट्यूबर द्वारा बरा माड़े, दाल गीत तथा अपनी बुंदेली बोली से हास्य कला की भी प्रस्तुति दी, ऐसे ही दर्जनों बुंदेली कलाकारो ने मंच से प्रस्तुतियां दी जिनकी प्रस्तुतियां देख सभी का मन मोह लिया तथा तालिया बजाने को मजबूर कर दिया,वही आए अतिथियों तथा जयंती संतराम राजपूत द्वारा सभी कलाकारों द्वारा पुरस्कृत किया गया,वही महोत्सव के द्वितीय दिवस खेल प्रतियोगिता, तथा बुंदेली दीवारी नृत्य का भी आयोजन किया गया तो वहीं प्रसिद्ध बुंदेली भोजन दाल ,बरा, माड़े के भोज में भी सभी ने स्वाद चखा वही लगे मेले में महिलाओं पुरुषों ने जमकर खरीददारी की तो बच्चों ने भी लगे झूलो का लुप्त उठाया।।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *