राठ (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव में युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, खोखा, जिंदा और मिस कारतूस बरामद हुए हैं।
जरिया थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे ने बताया कि विगत 12 नवंबर को ग्राम अमून्द निवासी अरुण कुमार पुत्र जयपाल राजपूत ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बाइक सवार लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसपर पुलिस ने राहुल राजपूत, अभय उर्फ अब्बू, संजय सिंह, हृदेश समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।जिसमें कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 नवंबर को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कछवाकला से राहुल राजपूत, अभय उर्फ अब्बू और संजय सिंह को गिरफ्तार किया। राहुल और अभय के कब्जे से 315 बोर के तमंचे तथा खोखा कारतूस, जबकि संजय के पास से जिंदा और मिस कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया।