Spread the love

हमीरपुर – थाना जलालपुर क्षेत्र के ममना गांव में लाही की पिराई कराने गए 48 वर्षीय रमेश श्रीवास उर्फ बाबा के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। स्पेलर में खली निकालते समय उनके हाथ में पहना कड़ा मशीन में फंस गया, जिससे उनका हाथ टूटकर अलग हो गया।जानकारी के अनुसार, ममना निवासी रमेश श्रीवास पुत्र उदयभान गांव के ही रघुवीर की स्पेलर चक्की पर लाही की पिराई कराने गए थे। इसी दौरान तेल निकलने के बाद वह मशीन से खली निकालने लगे। तभी उनके हाथ में पहना कड़ा स्पेलर में फंस गया और देखते ही देखते उनका हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। हादसे के बाद स्पेलर चालक रघुवीर आनन-फानन में घायल रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed